एमपी में 33 IAS अफसरों के तबादले - Zee News हिंदी

एमपी में 33 IAS अफसरों के तबादले

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन संभाग आयुक्तों एवं आठ कलेक्टरों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले किए हैं।

 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रवीण गर्ग को मनोज श्रीवास्तव की जगह भोपाल संभाग आयुक्त, शिवशेखर शुक्ल को सागर एवं अरूण तिवारी को नर्मदापुरम संभाग का आयुक्त बनाया गया है, जबकि सागर के संभाग आयुक्त एस के वेद को आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है।

 

भोपाल के संभाग आयुक्त मनोज श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव राजस्व, आयुक्त शिक्षा मिशन मनोज झालानी को प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा तथा विनोद सेमवाल को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति की जिममेदारी सौंपी गई है।

 

छह माह बाद फिर एस आर मोहंती को मुख्यधारा में लाकर सचिव योजना अर्थिक और सांख्यिकी बनाया गया है। अशोक वर्णवाल को आयुक्त मिशन तथा आयुक्त आदिवासी विकास, अरुण कोचर को आयुक्त लोक शिक्षण बनाया गया है।
ग्वालियर कलेक्टर आकाश त्रिपाठी को अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। पी नरहरि को ग्वालियर, डी डी अग्रवाल को मुरैना, एम सेलवेन्द्र को सिंगरौली, ए के सिंह को कटनी, अशोक कुमार भार्गव को अशोकनगर, जे के जैन को अनूपपुर, राजेन्द्र सिंह को अलीराजपुर तथा आशुतोष अवस्थी को बुरहानपुर का कलेक्टर बनाया गया है।  (एजेंसी)

First Published: Monday, December 26, 2011, 13:04

comments powered by Disqus