Last Updated: Friday, August 16, 2013, 14:40
आणंद (गुजरात) : खेड़ा जिले के समीप एक गांव में आज एक ऑटो रिक्शा और एक यात्री बस की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में नौ पुरूष, एक महिला और दस साल का एक बच्चा शामिल है। इनमें से ज्यादातर लोग खेड़ा के देवकी वनसोल गांव के थे।
खेड़ा के पुलिस उपाधीक्षक मकरंद चौहान ने बताया, ‘अंधज गांव के समीप नादियाड महेमदाबाद राजमार्ग पर एक ऑटो रिक्शा विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गया।’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नादियाड सिविल अस्पताल भेजा गया है। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की बस पावागढ़ से अहमदाबाद जा रही थी। गंभीर रूप से घायल लोगों को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 16, 2013, 14:40