ओड़िशा कांग्रेस में कलह खत्म करेंगे राहुल गांधी

ओड़िशा कांग्रेस में कलह खत्म करेंगे राहुल गांधी

कटक : ओड़िशा की बीजद सरकार पर केंद्र द्वारा दिए जाने वाले धन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज ओड़िशा कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी कलह को खत्म करने का वादा किया ताकि अगले आम चुनावों में कांग्रेस की संभावनाएं बेहतर हों।

अपनी दो दिनों की ओड़िशा यात्रा समाप्त करते हुए राहुल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में होते हुए, ओड़िशा के लिए काम करना हमारी जिम्मेदारी है और हम बहुत कुछ कर रहे हैं। लेकिन यह अलग बात है कि (मुख्यमंत्री) नवीन पटनायक हमारे :केंद्र के: धन को अपना धन बता रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि संबलपुर और कटक में पार्टी के जमीनी स्तर के नेताओं से बातचीत के दौरान राज्य में पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह के आरोप सामने आए।

राहुल ने कहा, ‘‘मैं (आपको) भरोसा दे सकता हूं कि यह अंदरूनी लड़ाई तीन महीनों के भीतर सुलझा ली जाएगी। पार्टी में उल्लेखनीय बदलाव आएगा और कार्यकर्ताओं में एकता होगी।’’ 2014 आम चुनावों में कांग्रेस की संभावनाएं अच्छी होने की बात कहते हुए राहुल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, February 19, 2013, 23:35

comments powered by Disqus