ओडिशा विस में विश्वविद्यालय विधेयक पारित

ओडिशा विस में विश्वविद्यालय विधेयक पारित

भुवनेश्वर : बहुप्रतिक्षित जेवियर विश्वविद्यालय विधेयक 2013 ओडिशा विधानसभा में लम्बी चर्चा के बाद पारित कर दिया गया जिसमें राज्य के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है।

सदन की मंजूरी मिलने के बाद राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बद्री नारायण पत्रा ने कहा कि पुरी के पास पिपली में 35 एकड़ क्षेत्र में फैला यह प्रस्तावित निजी विश्वविद्यालय अगले दो वर्षों में काम करने लगेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा होगा जब किसी निजी विश्वविद्यालय में ओडिशा के छात्रों के लिए आरक्षण का प्रावधान होगा।

मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में 5000 छात्रों, 400 शिक्षकों और 500 गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी और इनके लिए आधारभूत संरचना का विकास किया जाएगा। पात्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा तथा मानविकी जैसे शैक्षणिक पाठ्यक्रम पेश किए जाएंगे। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 6, 2013, 14:56

comments powered by Disqus