कन्नड़ अभिनेत्री को प्रेमी ने चाकू घोंपा - Zee News हिंदी

कन्नड़ अभिनेत्री को प्रेमी ने चाकू घोंपा




बेंगलूर : कन्नड़ फिल्म की उदीयमान अदाकारा पर उसके प्रेमी ने मंगलवार को उसके आवास पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।

 

पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय अदाकारा सौम्या को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसके प्रेमी ने सौम्या पर हमले के बाद खुद को भी चाकू घोंप लिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अदाकारा का प्रेमी निलंबित पुलिस कांस्टेबल है।
पुलिस ने बताया कि दोनों साथ ही रहते हैं। अनिल को उसकी वफादारी पर शक था। हालांकि पुलिस को अपने बयान में सौम्या ने अनिल पर मानसिक और शारिरिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।  (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 29, 2011, 22:01

comments powered by Disqus