Last Updated: Tuesday, February 14, 2012, 15:51
बेंगलूर : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री वीएस आचार्य मंगलवार को यहां एक समारोह के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
कर्नाटक राज्य सरकारी कॉलेज प्रिंसिपल्स फोरम की ओर से आयोजित सेमिनार के दौरान आचार्य को दिल का दौरा जिसके बाद उन्हें मालिगे मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हाल में उनकी तबियत ठीक नहीं रह रही थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटे और एक पुत्री है। कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह (आचार्य) अब हमारे बीच नहीं रहे।
विधान परिषद के सदस्य आचार्य के पास योजना एवं सांख्यिकी, सूचना प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी जैसे विभाग भी थे। इससे पहले बीएस येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल में वह गृहमंत्री थे। आचार्य एक डॉक्टर थे। उनका जन्म छह जुलाई 1940 को हुआ था। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर भारतीय जनसंघ से शुरू किया था और वह 1968 से 1976 तक उडुपी नगर निगम के अध्यक्ष रहे।
कर्नाटक मंत्रिमंडल की आपातकालिन बैठक में आचार्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बहरहाल, राज्य के मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा आचार्य के निधन से काफी आहत दिखे। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री वीएस आचार्य को राजनीतिक गुरु बताते हुए उनके निधन पर आज यहां उन्हें अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धांजलि दी।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 14, 2012, 21:21