कर्नाटक: नए सीएम के तौर पर कल शपथ लेंगे शेट्टार

कर्नाटक: शेट्टार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

कर्नाटक: शेट्टार ने पेश किया सरकार बनाने का दावाबेंगलूरु: भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) का विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जगदीश शेट्टार ने बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। वह गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शेट्टार ने राजभवन जाकर राज्यपाल एचआर भारद्वाज से मुलाकात की और खुद को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने से सम्बंधित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के.एस.ईश्वरप्पा का पत्र उन्हें सौंपा।

शेट्टार, निवर्तमान मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा का इस्तीफा स्वीकार हो जाने के 30 मिनट बाद राज भवन पहुंचे। उनके साथ भाजपा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक अरुण जेटली और राजनाथ सिंह, पार्टी महासचिव अनंत कुमार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस.येदियुरप्पा भी थे।

इसके बाद ईश्वरप्पा ने पत्रकारों को बताया कि राज्यपाल ने शेट्टार को गुरुवार को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। ईश्वरप्पा ने बताया कि शेट्टार के साथ कुछ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी, जिनके नामों पर निर्णय बुधवार शाम तक हो जाएगा। ज्ञात हो कि 56 वर्षीय शेट्टार उत्तरी कर्नाटक की हुबली सीट से विधायक हैं।

गौर हो कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ विधायक दल ने नेतृत्व परिवर्तन को आखिरी समय में गौड़ा खेमे की ओर से शुरू की गई मांगों के दौर के नाटकीय घटनाक्रम के बीच मंगलवार को जगदीश शेट्टार को अपना नेता चुन लिया और नए मुख्यमंत्री के तौर पर वह गुरुवार को शपथ लेंगे।

दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार के सामने हाल ही में पैदा हुए एक और संकट को 56 वर्षीय लिंगायत नेता शेट्टार के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के साथ समाप्त कर दिया गया। हालांकि मंगलवार को अंतिम समय में डीवी सदानंद गौड़ा के खेमे की ओर से फिर से संकट को जारी रखने के संकेत दिये गये और अंतत: विधायक दल की बैठक कम से कम पांच घंटे देरी से शुरू हो पाई। प्रदेश में भाजपा सरकार का कार्यकाल मई, 2013 को समाप्त हो रहा है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 11, 2012, 14:17

comments powered by Disqus