कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी - Zee News हिंदी

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को  इस मौसम की सबसे ठंडी रात देखी गई जिस कारण जल आपूर्ति लाइनें और जल स्रोत जम गए।

 

मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिगी्र सेल्सियस दर्ज किया गया जो इन सर्दियों में अब तक की सबसे ठंडी रात है।

 

शहरवासी जल आपूर्ति लाइनों के आसपास आग जलाते हुए देखे गए उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान में पिछले दो दिनों से मामूली बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार से पहले गुलमर्ग का तापमान शून्य से नीचे 12 डिग्री सेल्सियस था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 25, 2011, 15:17

comments powered by Disqus