कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप जारी - Zee News हिंदी

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप जारी

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में पारा अभी भी शून्य से काफी नीचे चल रहा है जिससे ठंड में लगातार इजाफा होता चला जा रहा है । जबर्दस्त ठंड ने लगभग पूरी कश्मीर घाटी अपने चपेट में जकड़ रखा है।

 

न्यूनतम तापमान में मात्र 0.8 डिग्री सेल्सियस का सुधार दर्ज किया गया है। जबकि गर्मियों में राज्य की राजधानी का तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। कल की रात लद्दाख के लेह क्षेत्र के लिए इस साल की सबसे ठंडी रात रही। कल रात यहां का तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे तक चला गया।

 

आंकड़ों के मुताबिक कारगिल शहर का तामपान शून्य से 17.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो कल के तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 

कश्मीर घाटी में गुलमर्ग में सबसे अधिक ठंड रही और यहां का तापमान शून्य से 14.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि पहलगाम में शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कुपवाड़ा में थोड़ी बर्फबारी भी हुई।

 

इसके अलावा काजीगुंद का तापमान शूनरू से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग का तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा ।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 22, 2012, 15:07

comments powered by Disqus