Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 16:27
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में पारे का लुढ़कना जारी है। मंगलवार को श्रीनगर में पारा शून्य से 2.9 डिग्री सेल्यियस पहुंच गया जो इस मौसम का न्यूनतम स्तर था। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लेह में शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस एवं कारगिल में शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 4.6 डिग्री नीचे था।
श्रीनगर में यद्यपि नलों का पानी जमा तो नहीं है लेकिन जलाशयों पर बर्फ की हल्की परत देखी जा सकती है।
नातिपोरा इलाके के फिरोज अहमद ने कहा, "आज सुबह कड़ी ठंड थी। सूर्योदय के बाद स्थिति में सुधार आया।"
लोटस ने कहा कि आठ दिसम्बर तक घाटी के पहाड़ी इलाकों में हिमपात हो सकता है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, December 4, 2012, 16:27