कश्मीर: पारा शून्य से 11.4 डिग्री नीचे - Zee News हिंदी

कश्मीर: पारा शून्य से 11.4 डिग्री नीचे

श्रीनगर: कश्मीर के सुदूरवर्ती लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में तापमान शून्य से 11.4 डिग्री नीचे चले गया, वहीं घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।

 

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, लेह जिले में पिछली रात न्यूनतम तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

उन्होंने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के करगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। लेह और बगल के करगिल जिले में पिछले एक पखवाड़े से तापमान जमाव बिंदु के नीचे चल रहा है।

 

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.0 डिग्री कम रहा, रविवार की तुलना में इसमें 0.8 डिग्री की गिरावट आई।

 

उन्होंने बताया कि पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, वहीं कुपवाड़ा जिले में शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 5, 2011, 14:15

comments powered by Disqus