Last Updated: Tuesday, November 8, 2011, 14:31

श्रीनगर : कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में मंगलवार को लोगों ने कड़ाके की ठंड का अहसास किया। वहां पर पारा शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में पारा शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में कल बर्फबारी और वर्षा हो सकती है। कश्मीर में नवंबर से शुरू होकर चार महीने कड़ाके की ठंड पड़ती है। वहां पर दिन का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, November 8, 2011, 21:42