Last Updated: Sunday, February 26, 2012, 15:43
श्रीनगर : बांदिपुरा के गुरेज क्षेत्र में खोजी दलों को दो लापता सैनिकों में से एक का शव रविवार को बरामद होने से कश्मीर घाटी में हुए भारी हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 पर पहुंच गई है।
एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा, रविवार सुबह तलाशी अभियान में एक और शव बरामद हुआ। शेष सैनिकों की तलाश के लिए अभियान जारी है।
गत बुधवार की रात नियंत्रण रेखा के पास बांदीपुरा के द्वारा में 109 इंफेंट्री ब्रिगेड की कार्यशाला पर भारी हिमस्खलन हुआ जिसमें 29 जवान दब गए जबकि 13 को बचा लिया गया। गुरुवार को 13 शव बरामद किए गए थे। (एजेंसी)
First Published: Sunday, February 26, 2012, 21:13