कांग्रेस की सरकार ने जल, नभ और थल तीनों में भ्रष्टाचार पैदा किया: नरेंद्र मोदी

कांग्रेस की सरकार ने जल, नभ और थल तीनों में भ्रष्टाचार पैदा किया: नरेंद्र मोदी

कांग्रेस की सरकार ने जल, नभ और थल तीनों में भ्रष्टाचार पैदा किया: नरेंद्र मोदीजयपुर: भारतीय जनता पार्टी ने देशवासियों का आहवान किया कि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए देश को कांग्रेस से मुक्त करना होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा प्रचार समिति के प्रमुख एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अमरूदों के बाग में सुराज संकल्प सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह आहवान किया।

उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की कांग्रेसनीत सरकार ने देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक की सुविधा देने में विफल रही है। केन्द्र में सत्ता की दो धुरी बनी हुई है और प्रधानमंत्री प्रभावहीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार ने जल, नभ और थल तीनों में ही भ्रष्टाचार पैदा कर दिया है।

सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के बढती लोकप्रियता से जलन पैदा हो रही है, मोदी को बेबजह बदनाम करने के लिए पुलिस अधिकारी का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने पार्टीजनों विशेषरूप से नोैजवानों को आगाह किया कि कांग्रेस सरकार इस समय हताश, निराश हो चुकी है। मोदी को बदनाम करने के लिए अनर्गल कोशिश की जाएगी उन्हें सर्तक रहने की जरूरत है।

उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि नौजवान भाजपा के साथ खडा हो गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश को तबाही के कगार पर खडा कर दिया है और भ्रष्टाचार की हदे पार हो गई है। आजादी के पहले और आजादी के बाद की कांग्रेस में जमीन आसमान का अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज की कांग्रेस परिवार की भक्ति में डूबी हुई है और आजादी के पहले की कांग्रेस देश की भक्ति में डूबी हुई थी।

उन्होंने दावा किया कि परिवार भक्ति के कारण कांग्रेस सरकार को देशवासियों की परवाह नहीं है। भाजपा भारत भक्ति में लीन है, भाजपा देश के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर आगे बढ रही है। मोदी ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए देश को कांग्रेस मुक्त करना होगा कांग्रेस के रहते हुए भ्रष्टाचार मुक्त होना असंभव है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की कांग्रेसनीत सरकार की न नीति है, न नियत और न ही नैतिकता है। केन्द्र की सरकार को रूपये की नहीं सरकार बचाने की चिंता है। उन्होंने नौजवानों का आहवान किया कि वे राष्ट्र की शक्ति है। अधिक से अधिक नौजवान यदि उन्होंने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं करवाया है तो सूची में शामिल करवा कर अपने अधिकार (मताधिकार) का उपयोग कर कांग्रेस को सत्ता से उखाड फेंके।

मोदी ने प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि देश में दस साल से ऐसी सरकार चल रहीं है जिसे निर्णय लेने का अधिकार नहीं है जो निर्णय कर रहे है उनकी देश से जवाबदेही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कारनामों को देखते हुए लगता है कि वे बच्चों को अंग्रेजी वर्णमाला के नये अर्थ पढायेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने पर देशवासियों के कल्याण का काम भूल कर अपने विरोधियों का हिसाब चुकता करने और भ्रष्टाचार करने में तथा सरकार के अन्तिम साल में देशवासियों को रेवडिया बांटने में लगाती है। (एजेंसी)


First Published: Tuesday, September 10, 2013, 14:31

comments powered by Disqus