Last Updated: Monday, December 12, 2011, 04:57
गुड़गांव: हरियाणा के करनाल से चार बार कांग्रेस के सांसद रहे चिरंजी लाल शर्मा का सोमवार को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 साल के थे।
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने उनके निधन की जानकारी दी। शर्मा के परिवार में पत्नी और तीन बेटे एवं तीन बेटियां हैं। उनके बेटे कुलदीप शर्मा हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हैं।
कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राज्य के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
(एजेंसी )
First Published: Monday, December 12, 2011, 10:27