Last Updated: Tuesday, February 19, 2013, 15:19
इंदौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केद्रीय मंत्री राधा किशन मालवीय का मंगलवार सुबह उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मालवीय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मालवीय के निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है।
मालवीय की तबियत बिगड़ने पर उन्हें सोमवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। मालवीय राज्यसभा सदस्य, केद्रीय मंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके थे।
मालवीय के निधन पर राज्य विधानसभा के अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, उपनेता चौधरी राकेश सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके संसदीय ज्ञान की प्रशंसा की और मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 19, 2013, 15:19