कांग्रेस पार्टी का दूसरा नाम है ‘महंगाई पार्टी’: नीतीश

कांग्रेस पार्टी का दूसरा नाम है ‘महंगाई पार्टी’: नीतीश

कांग्रेस पार्टी का दूसरा नाम है ‘महंगाई पार्टी’: नीतीश पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार बढ रही महंगाई पर सत्तारुढ संप्रग सरकार की आलोचना करते हुए आज कहा कि कांग्रेस पार्टी का दूसरा नाम ‘महंगाई पार्टी’ है और जब तक ये लोग सत्ता में है महंगाई बढ़ती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने पेट्रोल की बढी कीमतों पर प्रतिक्रिया में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकार रहेगी तो कभी माल भाड़ा बढेगा। अन्य चीजों की कीमत बढेगी और सभी चीजों के दाम में बढोतरी होगी। कांग्रेस पार्टी का दूसरा नाम है महंगाई पार्टी। जब तक ये लोग :कांग्रेस पार्टी: हैं, तब तक महंगाई बढ़ती रहेगी।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के फोन टेपिंग मामले में नीतीश ने कहा, ‘‘यह कोई नयी बात नहीं है। यह निरंतर होते रहता है। न जाने कितने लोगों की फोन टेपिंग की जाती है। यह निजता का उल्लंघन है और जो कमजोर शासन होता है। वह ही इस प्रकार के हथकंडों का प्रयोग करता है।’’ उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों ने कल पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 1.40 रुपये की बढोतरी कर दी थी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 2, 2013, 16:25

comments powered by Disqus