कांग्रेस में विलय के पहले जेजेएम ने रखी शर्तें

कांग्रेस में विलय के पहले जेजेएम ने रखी शर्तें

रांची : झारखंड जनाधिकार मंच (जेजेएम) पार्टी के नेता और आदिवासी विधायक बंधु तिर्की के जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो जाने की संभावना है। लेकिन इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें कांग्रेस के सामने रखी हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बंधू तिर्की से पहले रांची में और फिर हाल में दिल्ली में आलाकमान स्तर पर पार्टी में शामिल होने के लिए बातचीत हुई है और वह जल्द ही पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

उन्होंने यह भी संकेत किया कि तिर्की के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें राज्य सरकार के अगले विस्तार में मंत्री पद भी दिया जा सकता है। तिर्की के साथ दूसरे निर्दलीय विधायक चमरा लिंडा के भी शीघ्र कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।

इस बीच, तिर्की ने मीडिया को बताया कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने और मंत्रिपद लेने की बात मान ली है। लेकिन इसके लिए उन्होंने आदिवासी हितों से जुड़े कुछ मुद्दे कांग्रेस के सामने रखे हैं, जिन पर सकारात्मक रुख मिलते ही वह कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। झारखंड में हेमंत सरकार के मंत्रिपरिषद का आज विस्तार हुआ लेकिन कांग्रेस कोटे के तीन मंत्रियों के स्थान रिक्त रखे गये हैं और इसके लिए मूल कारण बंधू तिर्की के कांग्रेस में शामिल होने की प्रक्रिया को ही माना जा रहा है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, August 4, 2013, 18:49

comments powered by Disqus