कांग्रेस सिद्धान्तों एवं मूल्यों पर अडिग : गहलोत

कांग्रेस सिद्धान्तों एवं मूल्यों पर अडिग : गहलोत

कांग्रेस सिद्धान्तों एवं मूल्यों पर अडिग : गहलोत जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ हमेशा मजबूती से रहा है। कांग्रेस ने अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर कायम रहते हुए देश की एकता व अखण्डता की रक्षा की है।

गहलोत शनिवार को बस्सी में ‘कांग्रेस सन्देश यात्रा’ के पहले पडाव पर आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश के विकास और आधुनिकीकरण में भी कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। प्रदेश में आज गैस, तेल, लिग्नाइट, पवन उर्जा के भण्डार मिले है, जिससे राजस्थान में विकास की नई संभावनाएं खुली है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के बेहतर वित्त प्रबन्धन से प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को नई ताकत मिली है तथा आज प्रदेश में हर गांव-कस्बे में सभी को मुफ्त दवा दी जा रही है। जननी-शिशु सुरक्षा योजना, इन्दिरा आवास योजना जैसे कदम निर्बल को सम्बल प्रदान कर रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब आवास का अधिकार भी देने जा रही है। गहलोत ने कहा कि साम्प्रदायिक ताकते पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है और उनका समाज में कोई स्थान नहीं बचा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. चन्द्रभान ने कहा कि ‘कांग्रेस संदेश यात्रा’ केन्द्र व राज्य सरकार के विकास कार्यो, प्रमुख कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर निकाली जा रही है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘नया राजस्थान-विकसित राजस्थान’ बनाने का आहवान किया था और इसे पूरा करके दिखाया है। आज प्रदेश में रिफाइनरी से विकास का नया माहौल बना है और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी में नया आत्म विश्वास आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांव, गरीब, किसान, दलित, अल्पसंख्यक, पिछडे एवं युवाओं की पार्टी है। कांग्रेस का मुकाबला कोई भी राजनैतिक दल नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस से चार साल का हिसाब साल का मांग रहे है। लेकिन हम तो 127 साल का हिसाब देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर यह संदेश यात्रा प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई है।

चन्द्रभान ने दावा किया कि वसुन्धरा राजे की ‘झूठ की हांडी’ अब नहीं चढ़ने वाली क्योंकि उनके शासन में हुए भ्रष्टाचार से जनता अभी तक त्रस्त है। राजे धार्मिक स्थलों का दुरूपयोग बंद करें और चुनौती दी कि विकास के मुद्दों पर आकर कांग्रेस का सामना करें। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 30, 2013, 23:54

comments powered by Disqus