Last Updated: Saturday, August 18, 2012, 09:21
नई दिल्ली : नाइजीरिया के एक नागरिक को यहां एक कारोबारी को 50 लाख रुपये का चूना लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक नाइजीरियाई नागरिक लॉरेंस चुक्स (35) को बीते 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। वह नाइजीरिया में लागोस का रहने वाला है।
कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि टी-शर्ट के निर्यात से जुड़ा अनुबंध दिलाने के नाम पर इस नाइजीरियाई ने उससे 50 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। (एजेंसी)
First Published: Saturday, August 18, 2012, 09:21