किटी पार्टी में महिला की गोली मारकर हत्या

किटी पार्टी में महिला की गोली मारकर हत्या

बठिंडा : स्थानीय होटल में करवा चौथ की किटी पार्टी का आनंद ले रही एक सैन्य अधिकारी की पत्नी की अज्ञात शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एक होटल के चौथे तल पर महिला को किसी ने गोली मार दी।

उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पाटिल केतन बलिराम ने कहा कि जांच की जा रही है पर इस संबंध में कोई शुरूआती सुराग नहीं मिल पाया है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, November 3, 2012, 09:42

comments powered by Disqus