किशोर अपराधियों की उम्र 16 वर्ष हो : मंत्री

किशोर अपराधियों की उम्र 16 वर्ष हो : मंत्री

चंडीगढ़ : किशोर अपराधियों की उम्र पर जारी बहस में शामिल होते हुए हरियाणा के मंत्री अजय सिंह यादव ने आज कहा कि किशोर अपराधियों के लिए अधिकतम उम्र को 18 साल से घटाकर 16 वर्ष किया जाना चाहिए जिससे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से सख्ती से निपटा जा सके।

एक कार्यक्रम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राज्य के वन मंत्री ने कहा कि दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड की तरह के वीभत्स अपराधों में आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाना चाहिए और अन्य मामलों में कम से कम आजीवन कारावास की सजा होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यौन उत्पीड़न के मामलों में शामिल लोगों का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाना चाहिए। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 5, 2013, 18:47

comments powered by Disqus