किसानों के कर्ज होंगे माफ: अखिलेश

किसानों के कर्ज होंगे माफ: अखिलेश


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिन किसानों ने अपनी जमीन गिरवी रखकर कर्ज लिया है उनके 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। किसानों और गरीबों के हित में प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लागू किए जाने की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों के कार्यान्वयन से किसानों और गरीबों में समृद्धि व खुशहाली आएगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज की उचित कीमत हर हाल में मिलनी चाहिए। प्रदेश सरकार किसानों के लिए खाद का इंतजाम प्राथमिकता के आधार पर कर रही है। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, जिसे सपा सरकार जल्द पूरा करेगी। किसानों के 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 6, 2012, 19:28

comments powered by Disqus