कुपवाड़ा में हिमस्खलन, 7 जवान दबे - Zee News हिंदी

कुपवाड़ा में हिमस्खलन, 7 जवान दबे

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब हिमस्खलन में सेना के पांच और बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के दो जवान फंस गए। इसमें से बीएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर का शव निकाला जा चुका है।

 

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7.20 बजे हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन की चपेट में कुछ गांव भी आ गए हैं। सभी जवान एलओसी पर भारतीय पोस्ट के लिए रास्ता बनाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक हिमस्खलन हुआ और सभी जवान बर्फ में दब गए। सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही सेना ने बचाव व राहत का कार्य शुरू कर दिया है। सभी जवानों को बचाने के लिए गुलमर्ग से बर्फ साफ करने के लिए स्पेशल फोर्स को मदद के लिए बुलाया गया है। हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 24, 2012, 12:52

comments powered by Disqus