कैलाशपति की अंत्येष्टि आज, मोदी भी आएंगे

कैलाशपति की अंत्येष्टि आज, मोदी भी आएंगे

ज़ी न्यूज़ ब्यूरो
पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता और पार्टी के जनक माने जाने वाले कैलाशपति मिश्र का शनिवार को पटना में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। रविवार शाम पांच बजे गंगा के तट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं के आने की संभावना है।

कैलाशपति मिश्र आजीवन अविवाहित रहे। उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मिश्र काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके पार्थिव शरीर को पहले विधानमंडल परिसर और फिर पार्टी कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी। भाजपा नेता संजय मयूख के मुताबिक, मिश्र के अंतिम संस्कार में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली सहित कई नेताओं के पटना पहुंचने की संभावना है।

First Published: Saturday, November 3, 2012, 19:28

comments powered by Disqus