कोलकाता: एएमआरआई अग्निकांड में कुल 93 मौत - Zee News हिंदी

कोलकाता: एएमआरआई अग्निकांड में कुल 93 मौत

कोलकाता : एएमआरआई अस्पताल अग्निकांड से बचाए गए एक पुलिस कांस्टेबल और एक महिला रोगी की रविवार मृत्यु हो जाने से इस भयावह अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई। एएमआरआई अस्पताल में शुक्रवार को आग लग गई थी।

 
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि कांस्टेबल बाबूलाल भट्टाचार्य को ढाकुरिया एएमआरआई अस्पताल से निकाल कर साल्ट लेक एएमआरआई अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह हृदय रोग से ग्रस्त थे। भट्टाचार्य की आज तड़के मौत हो गई। दक्षिणी 24 परगना के सोनारपुर के रहने वाले भट्टाचार्य न्यूटाउन पुलिस थाने में कांस्टेबल थे।

 

इस बीच, अग्निकांड का शिकार बने एएमआरआई अस्पताल से निकाल कर नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराई गई महिला रोगी का भी निधन हो गया। बेल व्यू क्लिनिक के चिकित्सा निदेशक पी. के. टंडन ने बताया कि 82 साल की नीला दासगुप्त का निधन प्राकृतिक कारणों से हुआ। नीला की बेटी जया दासगुप्त पश्चिम बंगाल की विकास एवं योजना सचिव हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 11, 2011, 18:55

comments powered by Disqus