Last Updated: Sunday, December 11, 2011, 14:57
कोलकाता : फारवर्ड ब्लॉक नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व सहकारिता मंत्री रविन्द्र घोष का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 81 साल के थे।
फारवर्ड ब्लॉक पार्टी सूत्रों ने बताया कि कुंआरे रहे घोष का निधन सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में आज सुबह हुआ। उन्होंने 1948 में छात्र आंदोलन में हिस्सा लिया था। वह हावड़ा जिला के उलुबेरिया दक्षिण विधानसभा सीट से छह बार निर्वाचित हुए। फारवर्ड ब्लॉक महासचिव अशोक घोष और अन्य पार्टी नेताओं ने घोष के निधन पर शोक जताया और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पार्पण किया।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर मध्य कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय ले जाया गया फिर वहां से राज्य विधानसभा और हावड़ा पार्टी कार्यालय ले जाया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उलुबेरिया स्थित उनके निवास ले जाया गया। (
एजेंसी)
First Published: Sunday, December 11, 2011, 20:37