कोलकाता में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

कोलकाता में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के जाधवपुर इलाके में सोमवार तड़के एक 14 वर्षीया किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जाधवपुर के उपायुक्त सुजय चंदा ने कहा कि दुष्कर्म की शिकायत के बाद हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 14 वर्षीया किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में तीन या चार लोगों के संलिप्त होने का संदेह है। चंदा ने कहा कि दुष्क र्म की पुष्टि के लिए पीड़िता की चिकित्सकीय जांच जल्द की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक अन्य लड़की के साथ शिवरात्रि के अवसर पर तड़के तीन बजे स्थानीय तालाब में स्नान के लिए गई थी। तभी दो लड़के उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

उसकी साथी घटनास्थल से भाग गई जबकि ये लोग उसे जबरन एक निर्माणाधीन इमारत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 11, 2013, 15:15

comments powered by Disqus