कोलकाता में दक्षिण कोरियाई महिला से छेड़छाड़

कोलकाता में दक्षिण कोरियाई महिला से छेड़छाड़

कोलकाता : शहर के ठाकुरपुकुर इलाके में आज सुबह बस में यात्रा करते वक्त दक्षिण कोरिया की एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) डी पी सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला ने बड़ाबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत गिरफ्तार किया गया है और आज अदालत में पेश किया जाना है। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 25, 2013, 17:13

comments powered by Disqus