Last Updated: Monday, October 22, 2012, 10:25
डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल): कोलकाता में पूजा पंडालों के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे आठ लोगों की सोमवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गयी। मृतकों में तीन बच्चे और तीन महिलाएं भी शामिल थीं। दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गये।
दुर्गा पूजा में शामिल होकर लौट रहे ये लोग जिस कार में जा रहे थे उसके चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और यह दक्षिण 24 परगना जिला के डायमंड हार्बर में बिजली के एक खंभे से टकरा गयी।
पुलिस ने बताया कि तीन बच्चों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घायल हुए तीन अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुयी है। (एजेंसी)
First Published: Monday, October 22, 2012, 10:25