Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 10:04
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य प्रमुख शहर शनिवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटे रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।
उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से लगातार चल रही तेज हवाओं की वजह से शनिवार की सुबह कड़ाके की सर्दी वाली व कोहरे से भरी रही। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक लगातार एक सप्ताह से चल रही हवाओं की वजह से अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़का है। वायुमंडल में आर्द्रता लगभग 100 प्रतिशत होने की वजह से भी कोहरे में वृद्धि दर्ज की जा रही है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, December 22, 2012, 10:04