Last Updated: Thursday, November 17, 2011, 11:38
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास गृह मामले, न्याय विभाग रखा है, जबकि शान्ति धारीवाल से गृह विभाग ले लिया गया है। मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के बाद गहलोत मंत्रिमंडल के मंत्रियों और उनके विभागों की सूची इस प्रकार है-
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत : गृह मामले एवं न्याय, वित्त एवं कर, योजना, नीति निर्धारण, प्रशासनिक सुधार, मंत्रिमंडल, सामान्य प्रशासन, नागरिक उडड्यन, सूचना प्रौद्योगिकी।
एमामुद्दीन अहमद खान (कैबिनेट मंत्री ) : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण, आयुर्वेद, मेडिकल शिक्षा।
कैबिनेट मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं-अशोक बैरवा : सामाजिक न्याय और रोजगार
बीना काक : पर्यटन, कला एवं संस्कृति, प्रिन्टिग एवं स्टेशनरी
भरत सिंह : सार्वजनिक निर्माण विभाग
बृज किशोर शर्मा : प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा देवस्थान
डॉ. जितेद्र सिंह : उर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क
हेमा राम चौधरी : राजस्व, जल संसाधन
महेन्द्र सिंह मालवीय : आदिवासी क्षेत्र विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज (अतिरिक्त प्रभार)
परसादी लाल मीणा : सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
राजेन्द्र पारीक : उद्योग, आबकारी, अप्रवासी भारतीय, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा खनन (अतिरिक्त प्रभार)
शान्ति धारीवाल : शहरी एवं नगरीय विकास, विधि एवं न्याय, निर्वाचन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)अमीन खां : अल्पसंख्यक मामले, वक्फ
बाबू लाल नागर : खादी और ग्रामाद्योग डेयरी
बृजेन्द्र सिंह ओला : इन्दिरा गांधी नहर, चम्बल क्षेत्र विकास सैनिक कल्याण, आपदा प्रबंधन
दया राम परमार : उच्च शिक्षा
डॉ. राज कुमार शर्मा : विज्ञान एवं तकनीकी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा
गुरमीत सिंह कुन्नर : कृषि विपणन एवं जल संसाधन
मंजू मेघवाल : महिला एवं बाल कल्याण
मुरारी लाल मीणा : तकनीकी शिक्षा, मोटर गैराज, संपदा, राज्य बीमा एवं ईएसआई
नसीम अख्तर इंसाफ : प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, भाषा एवं भाषा अल्पसंख्यक
राजेन्द्र सिंह गुढा : होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
राम किशोर सैनी : जेल, तकनीकी एवं विज्ञान शिक्षा, देवस्थान
विनोद कुमार लीलावाली : ग्रामीण विकास और पंचायती राज, कृषि पशु संवर्धन और मछली पालन
वीरेन्द्र बेनीवाल : गृह, यातायात (अतिरिक्त प्रभार)
First Published: Thursday, November 17, 2011, 17:08