Last Updated: Friday, November 2, 2012, 14:33
इंफाल : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के गृहमंत्री गाइखंगम को मणिपुर का उप मुख्यमंत्री नामित किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बासठ वर्षीय गाइखंगम एक नगा नेता हैं जो लगातार पांच बार तामेंगलांग जिले की नुंगबा (सुरक्षित) सीट से निर्वाचित हुए हैं। उन्हें इस साल 16 मार्च को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी और पार्टी आलाकमान के मश्विरे से गृह विभाग का प्रभार दिया गया था।
स्नातक तक पढाई करने वाले गाइखंगम ने कल शाम संवाददाताओं को बताया कि जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का वे भरसक प्रयास करेंगे। (एजेंसी)
First Published: Friday, November 2, 2012, 14:33