गुजरात में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी माकपा

गुजरात में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी माकपा

अहमदाबाद : माकपा ने घोषणा की है कि वह अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में कम से कम 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र भी जारी किया।

पूर्व संसद सदस्य और माकपा नेता सुकोमल सेन ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, ‘गुजरात में हमारी पार्टी कुल 10 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। हम आज छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। अन्य नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।’

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए सेन ने कहा कि संप्रग सरकार की आर्थिक नीतियों और मोदी की गुजरात सरकार की आर्थिक नीतियों में कोई फर्क नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 16, 2012, 22:35

comments powered by Disqus