गुड़गांव में चलती कार में दो लड़कियों का बलात्कार-Gurgaon: 2 girls Gangreped in moving car

गुड़गांव में चलती कार में दो लड़कियों का बलात्कार

गुड़गांव : गुडगांव में अज्ञात लोगों ने एक चलती कार में दो लड़कियों का कथित रूप से बलात्कार किया। पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे कल रात गुड़गांव के एक पब में पार्टी में शामिल होने गई थीं और पब के बाहर उन्हें कार में लिफ्ट दी गई थी।

दो लड़कियों को एमजी मार्ग पर कल रात कार में लिफ्ट दी गई। कुछ दूर चलने के बाद इस कार में दो और व्यक्ति बैठे। अधिकारी ने कहा कि कार में तीन लोग मौजूद थे। लड़कियों का आरोप है कि कार में बैठे पुरूषों ने कार के अंदर उनका बलात्कार किया। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गई है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 27, 2013, 14:18

comments powered by Disqus