गुड़गांव में लड़की से गैंग रेप - Zee News हिंदी

गुड़गांव में लड़की से गैंग रेप

 

गुड़गांव : गुड़गांव में एक मॉल के पब में काम करने वाली 23 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर छह युवकों ने शहर के एक फ्लैट में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद लड़की को छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़ दिया गया जहां से उसने दिल्ली पुलिस की मदद ली। दिल्ली पुलिस ने गुड़गांव पुलिस से संपर्क साधा।

 

गुड़गांव के पुलिस उपायुक्त (पूर्व) महेश्वर दयाल ने कहा कि लड़की की शिकायत पर गुड़गांव पुलिस ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। लड़की की शिकायत के अनुसार वह रविवार को सहारा मॉल के पब में ड्यूटी करने के बाद एक टैक्सी में अपने घर जा रही थी तभी एक कार में सवार लोगों ने टैक्सी चालक को रोकने के लिए मजबूर किया। लड़की का आरोप है कि जैसे ही टैक्सी रुकी, कार में सवार युवकों ने लड़की को अगवा कर लिया और उसे एक फ्लैट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

पुलिस ने कहा कि लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है और सभी सुरागों पर काम किया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमारे पास महत्वपूर्ण सुराग हैं। जल्दी हम मामले को सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा, हमें पब से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर रहे हैं ताकि वहां से और सुराग मिल सकें। उन्होंने कहा कि टैक्सी चालक पर संदेह नहीं है।

 

इस साल जनवरी में कुछ युवकों ने इसी मॉल के बाहर एक लड़की को अगवा करने की कोशिश की थी और उसके साथ छेड़छाड़ की।  (एजेंसी)

First Published: Monday, March 12, 2012, 18:05

comments powered by Disqus