Last Updated: Monday, September 23, 2013, 08:44
गुड़गांव : एक निजी कंपनी में काम करने वाली 22 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके एक सहकर्मी ने कार्यालय की एक पार्टी के बाद गुड़गांव के पंचगांव स्थित एक होटल में कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस उपायुक्त राहुल शर्मा के मुताबिक, लड़की आज सुबह मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस थाना आयी।
डीसीपी ने बताया कि रात एक रिसोर्ट में एक निजी कंपनी के लगभग 60 कर्मचारियों ने पार्टी की। पार्टी के बाद लड़की होटल के अपने कमरे में चली गयी। उसके कमरे में उसका एक सहकर्मी घुस आया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुयी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, September 23, 2013, 08:44