गुड़गांव में ‘सेक्स एंड स्मोक’ पार्टी में स्कूली बच्चे गिरफ्तार

गुड़गांव में ‘सेक्स एंड स्मोक’ पार्टी में स्कूली बच्चे गिरफ्तार

गुड़गांव में ‘सेक्स एंड स्मोक’ पार्टी में स्कूली बच्चे गिरफ्तारज़ी मीडिया ब्यूरो

गुड़गांव: गुड़गांव के हुक्का बार में रविवार शाम पुलिस ने छापा मारकर 100 से ज्यादा नाबालिग लड़के-लड़कियों को पकड़ा। ये सभी पार्टी में शराब और हुक्का पी रहे थे। पुलिस ने बार संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी छात्र-छात्राओं की उम्र 13 से 17 साल है। यह सभी बार में नशा कर रहे थे।

पुलिस को दिन में सूचना मिली थी कि ‘बज्ज इन बार’ में ‘सेक्स एंड स्मोक’ पार्टी आयोजित की जानी है। यह पार्टी एक छात्र ने अपने जन्मदिन पर आयोजित की थी और फेसबुक के जरिए सभी को न्योता दिया गया था। पार्टी में करीब 100 नाबालिग मौजूद थे। सभी को तंबाकू, शराब और कबाब परोसा जा रहा था।

सूचना मिलते के बाद पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। जिसके बाद पूरे मॉल की घेराबंदी कर पुलिस ने बार में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। इस सभी की उम्र 18 वर्ष से कम थी।



First Published: Monday, July 15, 2013, 10:07

comments powered by Disqus