गोपाल कांडा का त्यागपत्र स्वीकार

गोपाल कांडा का त्यागपत्र स्वीकार


चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने सोमवार को राज्य के मंत्री गोपाल कांडा का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। कांडा ने अब बंद हो चुकी उनकी एयरलाइन एमडीएलआर की पूर्व महिलाकर्मी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद यह त्यागपत्र दिया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि कांडा का त्यागपत्र तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

पूर्व महिला कर्मी को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज किये जाने के बाद मंत्री ने कल रात इस्तीफा दे दिया। कांडा द्वारा कथित तौर पर मानसिक यंत्रणा देने से संभवत: अवसाद में आयी 23 वर्षीय पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने आवास पर यह भीषण कदम उठाया।

दीपिका ने अपने सुसाइट नोट में मंत्री पर आरोप लगाया कि उसके नौकरी छोड़ने के बाद वह उसे मानसिक रूप से यंत्रणा दे रहा था। दीपिका ने हाल में ही कांडा की कंपनी से नौकरी छोड़ी थी।

सिरसा से निर्दलीय विधायक 46 वर्षीय कांडा हरियाणा के गृह राज्य मंत्री थे। उनके पास शहरी निकाय तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग भी थे। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 6, 2012, 19:07

comments powered by Disqus