गोवा के होटल में कॉल गर्ल्स के साथ पकड़े गए यूपी के विधायक

गोवा के होटल में कॉल गर्ल्स के साथ पकड़े गए यूपी के विधायक

ज़ी मीडिया ब्यूरो/संजीव कुमार दुबे

पणजी: यूपी के सीतापुर से समाजवादी पार्टी के विधायक महेन्द्र सिंह उर्फ झीन बाबा को गोवा में कॉल गर्ल के साथ रंगरेलियां मनाते गिरफ्तार किया गया है। सिंह के साथ पांच और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी को पणजी के एक डांस बार से गिरफ्तार किया गया।

इन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब ये छह कॉल गर्ल के साथ अय्याशी करने में डूबे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद विधायक सहित पांच लोगों कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

डीएसपी महेश गांवकर के मुताबिक गोवा में कम्पाल इलाके की एक निजी बिल्डिंग पर छापे के दौरान 6 कॉल गर्ल को छुड़ाया गया। पुलिस रिकॉर्ड में जगह को निजी बिल्डिंग के रूप में दर्शाया गया है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिल्डिंग की छत पर डांस बार चलता है। जिन कॉल गर्ल को छुड़ाया गया है उनकी उम्र 20 से 30 के बीच है। ये लड़कियां पंजाब,दिल्ली, मुंबई उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लाई गई थी।

First Published: Wednesday, August 28, 2013, 09:09

comments powered by Disqus