गोवा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप

गोवा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप

गोवा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप पणजी: गोवा के मापुसा शहर में एक 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस ने आज बताया कि पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद इस मामले में देर रात पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया।

यह घटना 20 दिन पहले तब हुयी थी, जब लड़की को एक आरोपी ने अपने घर पर बुलाया था। आरोपी ने उससे कहा था कि उसकी मां उससे बात करना चाहती है। उन्होंने बताया कि हालांकि लड़की को जबरदस्ती कुछ पीने के लिए दिया गया जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। इसके बाद उनलोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसकी शिकायत काफी दिनों के बाद दर्ज करायी गयी क्योंकि लड़की घटना के बारे में किसी को जानकारी देने से डर रही थी। बहरहाल, जब उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो कल मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़की के चिकित्सकीय जांच का परिणाम अभी नहीं आया है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 17, 2013, 15:14

comments powered by Disqus