ग्रेटर नोएडा में निवेशकों की चिंताएं होंगी दूर

ग्रेटर नोएडा में निवेशकों की चिंताएं होंगी दूर

नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा में फ्लैट का कब्जा हासिल करने का हजारों खरीददारों का लंबा इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है क्योंकि वैधानिक संस्था ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के लिए मसौदा मास्टर प्लान 2021 को मंजूरी दे दी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) अधिकारियों ने कहा कि यहां उसकी वैधानिक समिति की बैठक में ग्रेटर नोएडा के लिए मसौदा मास्टर प्लान 2021 पर विचार विमर्श किया गया और एनसीआर योजना बोर्ड द्वारा इस पर विचार विमर्श की सिफारिश की गई।

अधिकारियों ने कहा कि एनसीआरपीबी के सदस्य सचिव और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अधिकारियों वाली समिति ने मसौदा मास्टर प्लान को मंजूरी दी और बोर्ड ही खुद इस पर अंतिम मुहर लगाएगा।

शहरी विकास मंत्री कमलनाथ एनसीआरपीबी के अध्यक्ष जबकि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री इसके सदस्य हैं। अक्तूबर 2010 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय इन क्षेत्रों में निर्माण कार्य रोकने के आदेश के बाद एनसीआरपीबी ने ग्रेटर नोएडा मसौदा मास्टर प्लान 2021 की समीक्षा की। इन क्षेत्रो में बोर्ड द्वारा योजना को मंजूरी नहीं दी गई थी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 28, 2012, 21:38

comments powered by Disqus