घाटी में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, 1 आतंकी ढेर

घाटी में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, 1 आतंकी ढेर

जम्मू : जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे इलाके में भीषण गोलीबारी के बाद घुसपैठ के एक प्रयास को सेना ने नाकाम कर दिया। इस घटना में एक आतंकी मारा गया।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि नोशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा रेखा पर गश्ती कर रहे सैनिकों ने अपराह्न करीब तीन बजकर तीस मिनट पर गतिविधियां पता चलने पर तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने घुसपैठियों को रोकने की कोशिश की जिसके बाद उनलोगों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवाब में सैनिकों ने गोलियां चलायी।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया और सेना का एक जवान घायल हो गया। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रक्षा प्रवक्ता एसएन आचार्य ने बताया कि मारे गए आतंकवादी के पास से एक एके-47 राइफल बरामद किया। घायल जवान की हालत स्थिर है।

आठ जनवरी को पूंछ के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारत के दो जवानों का सिर काटने की घटना के बाद जम्मू कश्मीर में एलओसी के करीब घुसपैठ का यह पहला प्रयास है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, February 14, 2013, 23:53

comments powered by Disqus