चंद्रशेखरन हत्याकांड का मास्टरमाइंड का आत्मसमर्पण

चंद्रशेखरन हत्याकांड का मास्टरमाइंड का आत्मसमर्पण

वतकारा : बागी मार्क्सटवादी नेता टी पी चंद्रशेखरन हत्याकांड के संदिग्ध मास्टरमाइंड और माकपा के स्थानीय नेता ने आज यहां एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। एक महीने तक फरार रहने के बाद कन्नूर जिले के पानुर से माकपा की क्षेत्रीय समिति के सदस्य पी के कन्हानाथन वताकारा न्यायिक दंडाधिकारी अदालत में कुछ स्थानीय माकपा पदाधिकारियों के साथ हाजिर हुआ और आत्म समर्पण किया।

कन्हानाथन को दस दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जांचकर्ताओं ने चार मई को पड़ोस के वल्लीकड में हुई चंद्रशेखरन की हत्या के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए उसके हिरासत की मांग की। मामले में गिरफ्तार व्यक्तियों से मिली जानकारी के आधार पर विशेश जांच टीम को कन्हानाथन की तलाश थी जिसने कथित तौर पर चंद्रशेखरन को मारने की साजिश रची। चंद्रशेखरन ने माकपा से अलग होकर उसके समानांतर एक नये वाम दल ‘क्रांतिकारी मार्क्सीवादी पार्टी’ का गठन किया था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 23, 2012, 21:32

comments powered by Disqus