चार राज्‍यों में हुए उपचुनावों के नतीजे आज आएंगे

चार राज्‍यों में हुए उपचुनावों के नतीजे आज आएंगे

चार राज्‍यों में हुए उपचुनावों के नतीजे आज आएंगेज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्ली : चार राज्यों में लोकसभा की चार सीटों और विधानसभा की पांच सीटों के लिए उपचुनावों के नतीजे पांच जून को घोषित किए जाएंगे। वर्ष 2014 में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर इन उपचुनावों को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की हावड़ा लोकसभा सीट पर रविवार को सर्वाधिक 66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट पर 45 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। गुजरात में दो लोकसभा सीटों पोरबंदर और बनासकांठा सीट के लिए तथा चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुआ। पोरबंदर में 30 फीसदी और बनासकांठा में 36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। भाजपा शासित गुजरात में इन उपचुनावों को विपक्षी कांग्रेस के लिए एक अग्निपरीक्षा माना जा रहा है जिसने पिछले चुनाव में छह सीटें जीती थीं।

बनासकांठा लोकसभा सीट कांग्रेस के सांसद मुकेश गढ़वी के निधन की वजह से रिक्त हुई थी। पोरबंदर सीट विट्ठल रडाडिया के इस्तीफे की वजह से रिक्त हुई थी जो एक पथकर केंद्र के कर्मचारी पर बंदूक तानने की वजह से सुखिर्यों में आए थे। रडाडिया ने फरवरी में कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में शामिल हो गए थे। लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें ही उम्मीदवार बनाया।

गुजरात में लोकसभा की दो और विधानसभा की चार सीटों के लिए रविवार को हुए उपचुनाव की मतगणना आज होगी। सभी सीटों के लिए पोरबंदर, पंचमहल, लिंबाडी और बनासकांठा के चार केंद्रों पर आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी और दोपहर बाद तक नतीजे आने की उम्मीद है। रविवार को हुए मतदान में मतदाताओं में पिछले साल दिसंबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव की तरह उत्साह नहीं दिखाई दिया जब 71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इन उपचुनावों को कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी परीक्षा माना जा रहा है क्योंकि सभी छह सीटों पर उसका कब्जा था।

First Published: Wednesday, June 5, 2013, 09:15

comments powered by Disqus