चारा घोटाले में 64 दोषी करार दिए गए - Zee News हिंदी

चारा घोटाले में 64 दोषी करार दिए गए



रांची : रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने करोड़ों रुपये के चारा घोटाले के एक मामले में आज 32 अधिकारियों सहित 64 लोगों को दोषी करार दिया। यह मामला वर्ष 1995 में तीन महीने में डोरंडा कोषागार से धोखाधड़ी करके 12.98 करोड़ रुपये की निकासी का है।

 

एनएन सिंह की विशेष सीबीआई अदालत ने 64 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें दो से छह वर्ष की कैद की सजा सुनाने के साथ ही उन पर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया। दोषी करार दिये गए लोगों में पशुपालन विभाग के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक जुनुल भंगेराज और पूर्व सहायक क्षेत्रीय निदेशक के एम. प्रसाद शामिल हैं।

 

चारा घोटाले के 53 मामलों में से यह 40वां मामला था जिसमें सजा सुनाई गई है। पूरा घोटाला करीब 950 करोड़ रुपये का आंका गया था।

(एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 31, 2012, 17:15

comments powered by Disqus