चीन पर नीति दस्तावेज पेश करे केंद्र : भाजपा

चीन पर नीति दस्तावेज पेश करे केंद्र : भाजपा

जम्मू : भाजपा ने आज केन्द्र सरकार से कहा कि वह भारत के लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए चीन पर नीति दस्तावेज तैयार करे। पार्टी ने कहा कि बीजिंग के प्रति सरकार की नरम नीति से लोग चिंतित हैं।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और जम्मू-कश्मीर के मुख्य प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह ने आज यहां कहा, ‘संप्रग सरकार को चीन के संबंध में नीति दस्तावेज पेश करना चाहिए और भारतीय लोगों के विश्वास को बहाल करना चाहिए जो सरकार की नरम नीति से चिंतित हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत के उत्तरी इलाके में चीन की तरफ से लगातार घुसपैठ ‘वास्तविक नियंत्रण रेखा के भ्रम का फायदा उठाने की चीन की नीति है।’

उन्होंने कहा, ‘जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस की पहली सरकार से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी जारी है, कांग्रेस नीत वर्तमान संप्रग सरकार भी इस भ्रम को दूर करने का कोई प्रयास नहीं कर रही है।’ (एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 24, 2013, 19:16

comments powered by Disqus