Last Updated: Saturday, August 18, 2012, 21:58
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में एक विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को ओड़िशा के लिए एक अध्ययन दौरे के दौरान एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के लिए आज गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी पीड़ित की ओर से यूनीवर्सिटी लॉ कालेज के प्रोफेसर राजीव रंजन और एक छात्र आशुतोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद की गई। पीड़ित ने दोनों पर दो लड़कियों सहित 11 छात्रों के अध्ययन दौरे के दौरान छेड़छाड़ करने के आरोप लगाये हैं। आशुतोष फरार है।
लड़की ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि चूंकि घटना झारखंड के बाहर हुई थी इसलिए वह उस राज्य में विरोध करने से डर रही थी। वापस लौटने के बाद उसने घटना के बारे में अपने मित्रों को बताया जिन्होंने आज दोपहर में संस्थान में प्रदर्शन किया। (एजेंसी)
First Published: Saturday, August 18, 2012, 21:58