डॉन बॉस्को के वाइस प्रिंसिपल छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार, Pune Don Bosco VP arrested for alleged molestation

छेड़खानी के आरोप में डॉन बॉस्को के वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार

छेड़खानी के आरोप में डॉन बॉस्को के वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तारज़ी न्यूज ब्यूरो

पुणे : पुणे स्थित डॉन बॉस्को स्कूल की एक छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

इस घटना के बारे में और जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन बताया जाता है कि स्कूल की चार छात्राओं ने वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

एक समाचार चैनल के मुताबिक वाइस प्रिंसिपल छात्राओं को नियमित रूप से अपने कमरे में बुलाते थे और उनके साथ ‘बुरा व्यवहार’ करते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक वाइस प्रिंसिपल ने एक महीने पहले 14 साल की एक छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़खानी की। घटना के सार्वजनिक होने पर लोगों और कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर आज पुणे कोर्ट में पेश किया।

उल्लेखनीय है कि डॉन बॉस्को स्कूल की देश में काफी प्रतिष्ठा है और इस स्कूल की देशभर में शाखाएं हैं।

First Published: Tuesday, January 22, 2013, 17:32

comments powered by Disqus