Last Updated: Friday, November 4, 2011, 06:04
जमशेदपुर : माओवादियों ने साथ काम करने वाले दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने कथित तौर पर नक्सल प्रभावित इलाके पश्चिमी सिहंभूम से एकत्र किए गए पैसों में कुछ गड़बड़ी की थी।
जमशेदपुर के पुलिस अधिक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस दल जब पंचपखिया पहुंचा तो उसे वहां दो लोगों के शव मिले। दोनों की पहचान विजय धनवर और महावीर महतो के तौर पर हुई है। सिंह का कहना है कि पीड़ित चरमपंथी संगठन के लिए काम करते थे ओर उनके लिए पैसे एकत्र करते थे।
उन्होंने कहा कि दोनों ने पैसों के मामले में कुछ गड़बड़ी की थी जिस कारण यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि माओवादियों ने धनवर और महतो को उनके लैलोर गांव से उठाया और वहां से करीब पांच किलोमीटर दूर पंचपखिया में आज तड़के गोली मार दी।
हालांकि माओवादियों ने घटना स्थल पर कुछ पर्चे छोड़े हैं जिनके अनुसार दोनों की हत्या पुलिस मुखबीर होने के कारण की गई है।
(एजेंसी)
First Published: Friday, November 4, 2011, 12:09